बूरमू: पिता के लिए खाना लेकर ED दफ्तर पहुंचीं बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद
Burmu, Ranchi | Apr 3, 2024 पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। यह पूछताछ जमीन पर कब्जा मामले से जुड़ी हुई है। आज सुबह 11 बजे योगेंद्र साव ईडी दफ्तर पहुंच गये थे। तब से उनसे पूछताछ हो रही है। इसी बीच दोपहर के खाने के समय पर उनकी बेटी जो कि बड़कागांव विधायक भी हैं अंबा प्रसाद, वह अपने पिता के लिए खाना लेकर ईडी दफ्तर पहुंची हैं।