बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से फुल तोड़ने सुबह में निकली 15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही मनचले ने जबरन खींचकर अपने घर ले गए और इज्जत के साथ खेलवाड़ किया। ग्रामीण स्तर पर पंचायत बैठायी गयी जिससे आक्रोशित मनचलों सहित उनके सगे संबंधियों ने किशोरी के साथ मारपीट किया।