अजमेर: माली सेवा शहर अध्यक्ष मोनिका सुईवाल के नेतृत्व में मदार गेट पर जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा का किया गया भव्य स्वागत।
Ajmer, Ajmer | Jul 14, 2024 रविवार को माली सेवा शहर अध्यक्ष मोनिका सुईवाल के नेतृत्व में मदार गेट पर जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया, इस मौके पर मोनिका के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे, साथ ही आदर्श मंडल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र सुईवाल ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत किया।