मामले के अनुसार सर्वेंद्र कुमार पुत्र सत्यभान सिंह निवासी ग्राम संतोषपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद पड़ोस के ही गांव में मजदूरी करने गया था जहां वह हाथों से पुरानी कच्ची दीवाल हटा रहा था तभी दीवाल में बैठे सांप ने उसके हाथ में काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज हेतु सीएचसी बेवर ले गए जहां से चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर किया।