हिन्दू जागरण समिति, रामसागर पारा ने 11 दिसंबर को होने वाले ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ के लिए तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार शाम 4 बजे आयोजन समिति ने बताया 11 दिसंबर 2025 गुरुवार दोपहर 3:30 बजे से विशाल हिंदू जनसभा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में संत महंत रामसुंदर दास महाराज और संत वेदप्रकाश महाराज विशेष तौर शामिल होंगे।