वाड्राफनगर शुक्रवार कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के सतत प्रयासों से प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिली है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की लिमिट बढ़ाए जाने से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी तक पारदर्शी ढंग से जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र एवं पंजीकृत किसान लाभ से वंचित न रहे।