कांठ: कांठ के सपा विधायक कमाल अख्तर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में जल जीवन मिशन योजना की नाकामी पर सरकार को घेरा
कांठ। स्थानीय सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने विधानसभा सत्र के दौरान जल जीवन मिशन योजना का उठाते मुद्दा हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अधर में लटके कार्यों को पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांवों में ग्रामीणों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए जो पानी की टंकियां बनवाई जा रही हैं, उनके निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।