फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के गणेश नगर पुलिस चौकी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगो को टक्कर मारकर मोके से फरार हो गया। घटना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जाता है बाइक सवार दोनों लोग एत्मादपुर के निवासी है।