वैर: पंचायत समिति वैर के सभागार में BLO का एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित, एसडीएम सचिन यादव ने किया पर्यवेक्षण
शुक्रवार शाम 6 बजे एसडीएम सचिन यादव ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना में जिला निर्वाचन अधिकारी भरतपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप विधानसभा क्षेत्र वैर में कुल 258 बूथ लेवल अधिकारियों का 50–50 के बैच में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।