बाड़मेर: बाड़मेर के नींबला गांव में कुएं में एक साथ दिखे पांच कोबरा, वीडियो हुआ वायरल
Barmer, Barmer | Sep 26, 2025 बाड़मेर की नींबला गांव में शमशान घाट के पास बने कुएं में एक साथ पांच कोबरा सांप दिखे। मोर के पंख इकट्ठा करने गए बच्चों को कुएं में पांच कोबरा सांप जिसमें से एक मृत था दिखा। इसके कारण गांव में दहशत फैल गई। ग्रीन मैन नरपत सिंह को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। ग्रीन मैन नरपत सिंह ने कुएं की गहराई में उतरकर सांपों का रेस्क्यू किया।