मुरादाबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण कैंप एवं विचार गोष्ठी आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मुरादाबाद के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण कैंप एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। रेलवे की महिला कर्मचारियों के लिए रेलवे चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह के साथ सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद रहीं।