लोहरदगा: कचहरी मोड़ रेलवे पुल के पास घायल युवक मिला, नाजुक हालत में रिम्स रेफर, जय श्रीराम समिति ने की मदद
लोहरदगा कचहरी मोड़ स्थित रेलवे पुल के निकट रविवार शाम लगभग 6 :15 बजे एक युवक गंभीर अवस्था में घायल पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे उठाया और बिना देर किए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।