रायबरेली: रिजर्व पुलिस लाइन में डीएम ने अधिकारियों के साथ परिसर में बन रहे,निर्माणाधीन आवासीय कार्यों का किया निरीक्षण
रिजर्व पुलिस लाइन में,सोमवार को जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने परिसर में बन रहे,उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड के अंतर्गत,आरक्षियों के निर्माणाधीन आवासीय भवन का निरीक्षण किया है।जिलाधिकारी ने यहां पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता देखी और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।निरीक्षण के दौरान सीडीओ,एसपी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे हैं।