फरसगांव: कोपरा छिंदली गांव के ग्रामीण ने किया कीटनाशक का सेवन, परिजनों ने उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में कराया भर्ती
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा छिंदली निवासी ग्रामीण धरमु ने शुक्रवार की शाम घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब परिजनों को उसके कीटनाशक सेवन की जानकारी मिली तो उन्होंने देर ना करते हुए शाम करीब 6 बजे उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में लाकर भर्ती किया है। फिलहाल ग्रामीण का उपचार जारी है।