मंगलवार को नगर परिषद मोकामा के मुख्य गेट के समक्ष वार्ड पार्षद हरे कृष्णा के नेतृत्व में लोगों ने लगभग 2 बजे धरना प्रदर्शन किया। पार्षद का आरोप है कि नगर परिषद मोकामा में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार व्याप्त है। नगर परिषद में राशि का बंदरबांट कर जनता के कार्य को टाल दिया जाता है जबकि जनता के टैक्स का ही पैसा है।