बेरमो: फुसरो: फेसबुक पर विवादित पोस्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरमो थाना में कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन दिया
Bermo, Bokaro | May 25, 2025 राम किंकर पांडेय द्वारा फेसबुक पर विवादित पोस्ट किए जाने पर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओ ने बेरमो थाना पहुंचा और आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। नप पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने मामला दर्ज कराया।