मुज़फ्फरनगर: भाकियू तोमर का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न, 15 जनवरी से सदर तहसील घेराव का ऐलान, जिला प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
रामपुर तिराहा पर भाकियू (तोमर) का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने केक काटकर संगठन के सात वर्षों का जश्न मनाया। उन्होंने किसानों की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया। यदि जमीन नहीं लौटाई गई, तो 15 जनवरी से सदर तहसील में अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू होगा।अध्यक्ष ने गांव चलो अभियान की शुरुआत भी की