आरा: धरहरा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय छात्रा घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 1, 2025 नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप शनिवार दोपहर 1:30 बजे स्कूल से घर जाने के दौरान सड़क पार करने के चक्कर में धरहरा मोहल्ला निवासी किसान कुमार की 12 वर्षीय पुत्री रोशनी कुमारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे छात्रा घायल हो गई घायल छात्र को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।