बस्तर संभाग माहरा समाज की ओर से 14 वां स्थापना दिवस जगतू महारा स्मृति दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर कुमडाकोट में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें संभाग के विभिन्ना हिस्सों से समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया। समारोह की मुख्य अतिथि रूप में। सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य कुमार जयदेव शामिल हुए ।