गुना नगर: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने शासकीय पीजी कॉलेज का किया निरीक्षण
पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविन्द सक्सेना ने लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर शासकीय पीजी कॉलेज में गुना एवं बमोरी के लिए बने मतदान सामग्री वितरण स्थल एवं मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामग्री वितरण कक्ष, ईवीएम मशीनों के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायज लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।