एटा: गांव चिल्मापुर में मैक्स पिकअप ने चलती बाइक को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Etah, Etah | May 19, 2024 रवि पुत्र उदयवीर उम्र 30 वर्ष निवासी गांव चिल्मापुर थाना जैथरा अपने घर से जरूरी सामान लेने के लिए कस्बा जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर सड़क पर पहुंचा तभी मैक्स पिकप ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान रवि की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।