बेगूसराय: बलिया में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
बलिया में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह 08:00 बजे सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बलिया प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर मध्य विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे 42 वर्षीय प्रदीप चौधरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है.