झांसी: चित्रा चौराहे पर होटल में 20 दिनों से रुके व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Sep 14, 2025 मृतक श्रीराम गुप्ता तोड़ीफतेहपुर कस्बे का रहने वाला था वह 20 दिन से चित्रा चौराहे के पास एक होटल में ठहरे हुआ था। जहां उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली वह एक कारोबारी के पास मुनीम का काम करता था। पिछले तीन महीने से काम पर नहीं जा रहा था। उसकी पत्नी और बेटा भी मायके में रह रहे थे। परिजनों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर जान दी है।