गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को 12.500 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी थाना कुचायकोट अध्यक्ष दर्पण सुमन के द्वारा आज शुक्रवार को दोपहर 12:15 बजे दी। पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार मोहम्मद राजा और रुपेश कुमार को न्यायीक हिरासत में भेज दिया है।