झालरापाटन: राजपुरा गांव में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने किया कीटनाशक का सेवन
झालावाड़ के राजपुरा गांव में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की है। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि गांव के रहने वाली ज्योति का किसी घरेलू बात पर अपने पति कवर लाल से झगड़ा हो गया था इसके बाद उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।