झालरापाटन: अकलेरा-मनोहर थाना मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में 2 युवक हुए घायल, एक जने को झालावाड़ किया गया रेफर
अकलेरा मनोहर थाना मार्ग पर दो बाइकों की भिडन्त में दो युवक घायल हो गए जिनमें से एक गंभीर घायल को मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है मध्य प्रदेश भोपाली करावली के रहने वाले चार दोस्त सुभाष शिवचरण अभिषेक और भीम सिंह कामखेड़ा बालाजी दर्शनों के लिए जा रहे थे लेकिन सुभाष और भीम सिंह की बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।