केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा के रेवाड़ी में विधायक के नाम को लेकर SDM को फटकार लगाने पर अपनी गलती मान ली है। शुक्रवार को रेवाड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि SDM ने मंच से विधायक का नाम सही लिया था। उन्होंने वीडियो देखने के बाद यह बात कही।