गोपालगंज: बथनाकुट्टी गांव के पास हाइवे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बथनाकुट्टी गांव के समीप हाईवे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मृतक अंकित तिवारी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।