बारा: चितौरी लेवदा गांव मे बारिश के दौरान अचानक गिरा मजदूर का कच्चा मकान,मजदूर हुआ घायल परिवार के लोग बाल- बाल बचे
Bara, Allahabad | Aug 11, 2024 घटना प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के चितौरी लेवदा गांव की है,जहा पर मजदूरी का कार्य करने वाले भानू प्रताप पटेल का कच्चा मकान बारिश के दौरान अचानक गिर पड़ा,जिसकी चपेट में आकर भानु प्रताप घायल हो गया, जबकि परिवार में उसकी बीबी तथा बच्चे बाल - बाल बचे हैं, घायल का इलाज जसरा सीएचसी में कराया गया,तथा मामले की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।