प्रयागराज: विश्व ट्रांसजेंडर दिवस पर किन्नर समाज को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए बैरहना से निकाली गई रैली
अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस पर प्रयागराज के बैरहना से किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश की सदस्य व किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी के नेतृत्व में रैली निकाली गई रैली के माध्यम से किन्नर समुदाय को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया गया,उन्होंने कहा कि किन्नर समुदाय समाज का एक हिस्सा है इनको भी सम्मान मिलने का अधिकार है।