प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के गुर्गे इसरार की तलाश हुई तेज,राजू पाल हत्याकांड मामले में CBI कोर्ट में नही पेश हुआ था इसरार
25 जनवरी 2005 को धूमनगंज के सुलेम सराय में विधायक राजू पाल की कार को घेर कर गोलियां बरसाते हुए मौत के घाट उतार दिया गया इस मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा अतीक अहमद का खास गुर्गा कहे जाने वाले इसरार समेत 7 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है जिसमें इसरार घटना के बाद से ही फरार है जिसको कोर्ट द्वारा NBW जारी किया गया है अब उसकी तलाश एक बार फिर से तेज हो गई है।