बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर चौराहे के पास नगर निगम टीम ने चलाया अतिक्रमण अभियान
कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर चौराहे के पास नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया। नगर निगम टीम के अभियान से दुकानदारों व फड़ वालों में खलबली मच गई। रोड पर अतिक्रमण करने वालों का नगर निगम की टीम ने सामान भी जब्त कर लिया। नगर निगम टीम इंचार्ज ललितेश सक्सेना ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।