प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति(पैक्स) चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन गुरुवार को शाम 4 बजे तक प्रखंड मुख्यालय में खासा उत्साह देखा गया। विभिन्न पंचायतों की पैक्स समितियों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर दिनभर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।