मंगलवार दोपहर को कलेक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकत्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया उनकी मांग थी की आशा कार्यकत्रियों व आशा संगनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, निश्चित मानदेय दिया जाए, आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाए धरने में जिला अध्यक्ष जमीरून निशा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।