तारानगर: तारानगर के सुखवासी गांव के राउप्रावि में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित, साफा, शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया स्वागत
तारानगर के सुखवासी गाँव की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार सहित ग्रामीणों ने सभी भामाशाहों का साफा, शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया एवं सीबीईओ बबलेश शर्मा ने दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी विद्यालय सहयोग के लिए तत्पर रहने की अपील की।