शाहनगर: CM मोहन यादव कल आयेंगे पन्ना, जुगल किशोर मंदिर पहुंचकर संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पर्व के कार्यक्रम में होंगे शामिल
जनसंपर्क विभाग पन्ना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 25 अगस्त को पन्ना आएंगे। मुख्यमंत्री खजुराहो विमानतल से शाम 5.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 5.55 बजे पुलिस लाइन पन्ना स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके उपरांत श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंचकर संस्कृति विभाग के श्री कृष्ण पर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे।