तहसील क्षेत्र के ग्राम बालापुर बीसापुर में वन्य प्राणी तेंदूए ने गांव के भीतर घुसकर एक युवक पर प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया है। घटना बुधवार की देर शाम करीब साढ़े 08 बजे के आस-पास की है। इस घटना के बाद गांव में वन्य प्राणी की दहशत और वन विभाग के प्रति आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक वन्य प्राणी तेदुआ गांव में ही है।