अनूपपुर: देवरी गांव में अनोखी परंपरा: रावण को मानते हैं पूर्वज, मनाते हैं 'बलिदान दिवस'
जिले के देवरी गांव में गोंड आदिवासी समुदाय के कुछ परिवार दशकों से एक अनोखी परंपरा निभा रहे हैं। जहां देशभर में दशहरे पर रावण दहन होता है, वहीं यहां चैत्र शुक्ल चतुर्दशी को रावण का “बलिदान दिवस” मनाया जाता है। शंकर चबूतरा पर एकत्र होकर लोग रावण के पराक्रम, विद्वता और त्याग को याद करते हुए उन्हें पूर्वज मानकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।