समस्तीपुर: समस्तीपुर रेल मंडल के चनपटिया साठी नव दोहरीकृत रेल खंड का सीआरएस ने किया निरीक्षण एवं स्पीडी ट्रायल
पूर्वी मंडल कोलकाता के सीआरएस के द्वारा 9.5 किलोमीटर लंबे चनपटिया साठी नव दोहरीकृत रेल खंड का निरीक्षण एवं स्पीडी ट्रायल किया गया। निरीक्षण के क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी सर्किल ने संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संसाधनों ओ एच आई सम्बद्ध उपकरण तथा सिगनलिंग आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम एवं अधिकारी गण मौजूद रहे।