जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कई एकड़ क्षेत्र में आग फैलने के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। आग की वजह से खेतों के आसपास के पेड़-पौधे और हरी घास जलकर नष्ट हो रहे हैं, जिससे मवेशियों के लिए चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है। हाल ही में ग्राम भैंसमा के एक खेत में पराली जलाने से लगी आग पेड़ों तक पहुंच गई, जिसस