हुज़ूर: भोपाल में कैदी थामेंगे पेट्रोल पंप का नोजल, शहर में जेल विभाग का पहला पेट्रोल पंप बनाकर तैयार
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2024 जिन हाथों में कभी तलवार, छुरी, कट्टे और पिस्टल होते थे,आम लोग इनके करीब जाने से भी सहम जाते थे। उन हाथों में अब पेट्रोल पंप का नोजल थमा नजर आएगा। जी हां, हमबात कर रहे हैं, उन कैदियों की जो गंभीर अपराधो में जेल में बंद हैं दरअसल, भोपाल में पहली बार सेंट्रल जेल के पेट्टोल पंप की शुरुआत होने जा रही है।