लहरपुर: ग्राम गंगादीन पुरवा के निकट दो बाइक आपस में टकराई, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
लहरपुर-तंबौर मार्ग पर तंबौर की तरफ से बिना हेलमेट लगाए आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीरथ राम पुत्र बिंद्रा निवासी ग्राम तमोलिन पुरवा व संतोष कुमार पुत्र पुत्तन सिंह निवासी टांडा खुर्द, लहरपुर की तरफ से बिना हेलमेट लगाए जा रहे मोटरसाइकिल सवार निर्भय पुत्र राम स्वरूप निवासी पुडुरिया के मध्य जोरदार टक्कर हो गई जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप घायल हो गए।