गुलाना: बिजली कंपनी की टीम ने गुलाना क्षेत्र में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ की कार्रवाई, 4 मोटरसाइकिल की ज़ब्त
विद्युत कंपनी की टीम ने गुरुवार को बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्यपालन यंत्री रत्नेश अयाची के नेतृत्व में गुलाना वितरण केंद्र की टीम ने बकायादारों की चार मोटरसाइकिल जब्त की हैं। वितरण केंद्र प्रभारी भीम शरण गौतम और सहायक यंत्री आदित्य पटेल के साथ परीक्षण सहायक श्याम सुंदर राठौर की टीम ने कार्रवाई की।