उमरिया—नौरोबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पठारी निवासी सकून बाई पति उदयभान राठौर उम्र 45 वर्ष के साथ गांव के ही निवासी ब्रजभान सिंह द्वारा मामूली विवाद को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नौरोबाद थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना को लेकर जांच की जा रही है तथा पीड़िता का इलाज करया गया है