सारंगपुर: सारंगपुर किठोर जोड़ पर जल भराव से हो रही परेशानी को देखते हुए पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर कराई पानी की निकासी
किठोर जोड़ पर जल भराव से आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने कराई पानी की निकासी। बारिश के पानी से किठोर जोड़ पर जल भराव के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। आमजन की समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने मौके पर पहुंच कर पानी की निकासी कराई।