सोहागपुर: हरदी में बालक की मौत, नंदी गौ सेवा के गौसेवकों ने शव को पीएम रूम पहुंचाया
जिला मुख्यालय से सटे हरदी में बालक की मौत के बाद मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए नंदी गौ सेवा के गौसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मृतक का शव हरदी से उठवाकर गौसेवकों ने शव वाहन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के पीएम रूम पहुंचाया, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी गौसेवकों की सेवाभावना की सराहना की। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।।