बस्ती: कलवारी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने दुराचार के मामले में ₹25 हजार के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Basti, Basti | Nov 18, 2025 बस्ती जनपद के कलवारी थाना पुलिस व सर्विलांस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत दुराचार के मामले में वांछित व रु. 25,000 के इनामी अभियुक्त शफीकुर्रहमान को महाराष्ट्र के मानखुर्द रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पहले ही सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायालय से NBW जारी होने के बाद भी फरार चल रहा था।