बागपत: बदरखा के श्रमिक हत्याकांड के मुकदमे को वापस नहीं लेने पर परिवार को दी गई धमकी, पीड़िता ने DM से लगाई न्याय की गुहार
Baghpat, Bagpat | Mar 19, 2024 11 मार्च की शाम यमुना खादर में चार व्यक्तियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। छपरौली थाने पर तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि फरार आरोपी अब मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।