मानसी: पुलिस ने राजाजान से एक देसी कट्टा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
Mansi, Khagaria | Mar 13, 2024 मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा जान से एक अवैध देसी कट्टा के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस मामले में मानसी थाना में प्राथमिकी संख्या 70/24 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया भेज दिया गया। मानसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजा जान स्थित वशिष्ठ कुमार पिता मकुन यादव अपने घर में हथियार छुपा कर रखा है।