मथुरा: वृंदावन में संवैधानिक अधिकार यात्रा लेकर आए मंत्री संजय निषाद, पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने किया स्वागत
निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद मंगलवार शाम करीब 4 बजे वृन्दावन पहुंचे। निषाद समाज को अधिकार दिलाने के लिए सहारनपुर से शुरू हुई संवैधानिक यात्रा लेकर आए डॉ संजय निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं व निषाद समाज द्वारा पटुका उड़ाकर व माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया।